WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर में चुनावी तैयारियों की अहम बैठक

जलेसर में चुनावी तैयारियों की अहम बैठक*

 

एटा

Oplus_131072

_मतदेय स्थलों के समन्वय पर राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के साथ होगी चर्चा, एसडीएम ने जारी किया आधिकारिक नोटिस_

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

जलेसर (एटा)। विधानसभा क्षेत्र-106 जलेसर के अंतर्गत मतदेय स्थलों के समन्वय, सुव्यवस्था एवं आवश्यक सुधारों को लेकर 29 जून को उपजिलाधिकारी कार्यालय, जलेसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जलेसर द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जारी पत्रांक-2274/स0का0/निर्वाचन, दिनांक 27 जून 2026 के अनुसार यह बैठक सोमवार, 29 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे उपजिलाधिकारी कार्यालय, जलेसर में आयोजित होगी। बैठक का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है, ताकि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, समन्वय तथा आवश्यक सुधारों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा सके।

उपजिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सांसदों, विधायकों, अध्यक्षों, सचिवों, मंत्रियों एवं अन्य अधिकृत प्रतिनिधियों से स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

बैठक की सूचना उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी (प्रशासन), एटा को भी प्रेषित की गई है। साथ ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, आज एवं हिंदुस्तान सहित प्रमुख समाचार पत्रों को इस सूचना के निःशुल्क प्रकाशन हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह बैठक आगामी निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुचारु एवं पारदर्शी बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

 

@⁨all⁩

Leave a Comment