WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सो रही पत्नी की बेल्चे से हत्या, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद, रिपोर्ट वेद प्रकाश सविता

फिरोजाबाद: सो रही पत्नी की बेल्चे से हत्या, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद

 

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

 

प्रतापपुर रोड स्थित जैन भट्टा के पास एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी की बेल्चे से वार कर कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी।

 

बताया जा रहा है कि महिला घर में सो रही थी, तभी आरोपी पति ने उस पर बेल्चे से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

 

घटना के समय पास में सो रही बेटी ने पूरी वारदात देखी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 

बेटी के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

 

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं

 

इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Leave a Comment