WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

समाधान दिवस में DM-SSP का सख्त एक्शन! 7 दिन में ज़मीन विवाद निपटाने का अल्टीमेटम, भू-माफियाओं पर FIR के आदेश!

थाना समाधान दिवस में DM-SSP का सख्त एक्शन! 7 दिन में ज़मीन विवाद निपटाने का अल्टीमेटम, भू-माफियाओं पर FIR के आदेश!

 

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से फिरोजाबाद के नवीन मॉडर्न थाना रजावली (कातिकी) में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे स्वयं मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।

 

थाना समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जे, मारपीट और आपसी विवादों से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने एक-एक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जमीन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार टूंडला और थाना प्रभारी रजावली को संयुक्त राजस्व-पुलिस टीम बनाकर मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष परीक्षण कर सात दिनों के भीतर अंतिम निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

ग्राम रूधाऊ पहाड़पुर के गाटा संख्या 428 पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले सोरन सिंह एवं अन्य के प्रार्थना पत्र पर तत्काल संयुक्त टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए। वहीं मौजा कातिकी के खसरा संख्या 823 पर मेड़बंदी के बावजूद दबंगों द्वारा जमीन जोतने और खेती से रोकने की शिकायत पर भी पुलिस और राजस्व विभाग को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

ग्राम लालगढ़ी निवासी मुकेश द्वारा घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पर थाना प्रभारी को तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

#Firozabad #ThanaSamadhanDiwas #DMFirozabad #SSPFirozabad #Rajawali #LandDispute #UPPolice #RevenueDepartment #BreakingNews #ViralNews

Leave a Comment