योगी सरकार की बड़ी सौगात: अब पंचायत सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, गांव में ही होंगे राजस्व कार्य, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

योगी सरकार की बड़ी सौगात: अब पंचायत सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, गांव में ही होंगे राजस्व कार्य:-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब लेखपाल ग्राम पंचायत सचिवालय (पंचायत भवन) में नियमित रूप से बैठकर आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे।
नई व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए तहसील या अन्य कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। पंचायत सचिवालय में लेखपाल की उपलब्धता से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के सत्यापन, भूमि संबंधी अभिलेखों और अन्य राजस्व कार्यों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर अधिक सुगमता से हो सकेगा।
सरकार का मानना है कि इस पहल से राजस्व सेवाएं गांव स्तर पर अधिक सुलभ होंगी और आम लोगों का समय व धन दोनों की बचत होगी। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवालयों को ग्रामीणों के लिए एक प्रभावी जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
अब यह देखना होगा कि प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था कितनी प्रभावी ढंग से लागू होती है और ग्रामीणों को इसका कितना लाभ मिल पाता है।

Leave a Comment