WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पल्स पोलियो एन.आई.डी.अभियान का  सीडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

पल्स पोलियो एन.आई.डी.अभियान का

सीडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ

——————————

कासगंज।आज शनिवार को नगर पालिका परिषद में सीडीओ के कर कमलों से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया ! इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से सभी बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाना सुनिश्चित किया गया ! इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 1,82,084 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन पोलिओ बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को कवर करेंगी।स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सभी अभिभावकों से आग्रह किया जाता है , कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं ताकि बच्चों को लाइलाज बीमारी से बचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश चौधरी,खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति गोयल समेत सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चे रैली में उपस्थित रहें।

Leave a Comment