*UP वाले तैयार हो जाएं! अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ब्लू अलर्ट!*
मौसम विभाग ने पश्चिमी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज से शुरू होने वाली 1 जुलाई तक जारी रहने की संभावना जताई गई है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
बारिश का ये सिलसिला पश्चिमी यूपी यानी मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, *मैनपुरी,* अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर से लेकर पूर्वी यूपी तक जारी रहेगा.









