विधान सभा ददरौल थाना कांट जिला शाहजहांपुर के अंतर्गत ग्राम टांडा पर्वत पुर में कभी भी हो सकता है,बड़ा हादसा।

रिपोर्ट -राहुल गुप्ता

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ! जमीन से कुछ फीट की दूरी पर लटक रहे बिजली के तार, विभाग मौन
टांडा पर्वत पुर क्षेत्र में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ सड़कों और गलियों में लटकते बिजली के हाई-वोल्टेज तार किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। लंबे समय से जर्जर हो चुके ये तार अत्यधिक ढीले होकर जमीन के बेहद करीब आ गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में हर समय डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के खंभे दूरी पर होने और तारों के पुराने होने की वजह से ये बीच में से काफी लटक गए हैं। कई जगहों पर तो तार जमीन से कुछ फीट की ऊंचाई पर ही झूल रहे हैं। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों ब राहगीर, स्कूल जाने वाले बच्चे और मवेशी गुजरते हैं। जरा सी असावधानी से यहाँ कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग बेपरवाह: क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय विद्युत उपकेंद्र और लाइनमैन से शिकायत की गई, लेकिन विद्युत विभाग इसकी लगातार अनदेखी कर रहा है। विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, तभी जाकर उसकी नींद टूटेगी। (ग्रामीणों ) कल्लू कश्यप, नरेश, देवेंद्र, मोहित , देवेंद्र,निखिल, श्याम सिंह आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन तारों को ऊपर नहीं कसा गया और जर्जर खंभों को नहीं बदला गया, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment