WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कासगंज पुलिस ने राहगीरों को बांटा शरबत, हीट वेव से राहत देने सोरों गेट चौकी पर हुआ वितरण , रिपोर्ट राकेश गौतम

कासगंज पुलिस ने राहगीरों को बांटा शरबत, हीट वेव से राहत देने सोरों गेट चौकी पर हुआ वितरण

 

कासगंज। बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए कासगंज पुलिस ने राहगीरों और आम नागरिकों को शरबत वितरित कर राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। यह कार्यक्रम शहर की सोरों गेट पुलिस चौकी पर आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी शांति देवी, दरोगा नरेंद्र कुमार तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर भीषण गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया, जिसकी लोगों ने सराहना की।

 

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को हीट वेव और तेज धूप से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। उन्होंने नागरिकों से पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की।

 

मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जुड़े इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा। भीषण गर्मी के बीच पुलिस की यह पहल राहगीरों के लिए राहतभरी साबित हुई।

 

 

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष