WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित

एटा शहर कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन के कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस एवं पीसीसी सदस्य ठाकुर अनिल सोलंकी तथा शहर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी एटा विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार हो रही गड़बड़ियों और पेपर लीक के मामलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेहद गंभीर हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज से पूरे देश में युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है।

सुनील गौतम एडवोकेट जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस एटा ने कहा कि वर्ष 2015, 2018, 2021, 2022, 2024 एवं 2026 में नीट परीक्षा पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों से घिरी रही है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा, जिसमें 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, में बड़े पैमाने पर प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आए। छात्रों और कांग्रेस के विरोध के बाद सरकार को पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लेना पड़ा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्रों में गहरा मानसिक तनाव पैदा हुआ है तथा देश के विभिन्न राज्यों में कई छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। कांग्रेस पार्टी इसे सरकार की नीतिगत विफलता का परिणाम मानती है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर सुनील गौतम एडवोकेट (जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस), रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस), सोहन लाल वर्मा (जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन),नैना शर्मा एडवोकेट जिला अध्यक्ष सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, राजेश कुमारी (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस एटा), संतोष गौतम एडवोकेट (जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), संजीव गुप्ता (जिला अध्यक्ष सेवा दल एटा), आकाश तिवारी (जिला अध्यक्ष एनएसयूआई एटा), सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद,दिनेश यादव (प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस), राजपाल वर्मा (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस) एवं श्रीमती ज्योति सोलंकी एडवोकेट (प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस) सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष