WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को चलाया जाए विशेष अभियान : एडीएम प्रशासन, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को चलाया जाए विशेष अभियान : एडीएम प्रशासन*

 

*ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश*

 

*गुड सेमेरिटन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया जोर*

एटा, 25 जून। सुरक्षित परिवहन एवं मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाए तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्रवाई करें।

उन्होंने दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए शासन द्वारा संचालित परिवहन विभाग की गुड सेमेरिटन (गुड समैरिटन) योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे दुर्घटना के समय घायलों को त्वरित सहायता मिल सके और आमजन बिना किसी भय के मानवता के नाते सहायता के लिए आगे आएं।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहन चालकों को परिवहन विभाग के नियमों, सड़क सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं विभिन्न माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

बैठक में एआरटीओ, यातायात विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment