बिजली के तारों पर लेटकर आराम करता नजर आया

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया और बिजली के तारों पर लेटकर आराम करता नजर आया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक तारों पर बैठा और लेटा रहा। राहत की बात यह रही कि उस समय बिजली की सप्लाई बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट या लापरवाही से बचें, क्योंकि ऐसी हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं।

 

Leave a Comment